फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली झड़पों के साथ 71.82 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
नदीगांव ब्लॉक में तीसरा खलीलपुर मैं पहली बार मतदान करने आई प्रभा कुमारी रश्मि देवी रोशनी आदि - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव फर्जी वोटिंग के आरोप-प्रत्यारोप के बीच छुटपुट झड़पों के साथ सोमवार को हो गए। वोटिंग का समय शाम छह बजे तक था लेकिन मतदान केंद्र तक पहुंचे मतदाताओं के वोट डलवाने में शाम के सात बज गए। शाम पांच तक जिले के सभी नौ ब्लाकों में 71.82 फीसदी मतदान हुआ। मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए झांसी मंडल के कमिश्नर भी पुलिस फोर्स के साथ बूथों का निरीक्षण करते नजर आए।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर बूथों पर लगी लाइनें कोविड नियमों के विपरीत रही। फिर भी मतदान में काफी उत्साह दिखाई दिया। 90 से लेकर 105 साल तक के बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों ने मतदान में हिस्सा लिया। घूंघट की ओट में महिलाएं भी बढ़चढ़कर मतदान केंद्रों तक पहुंचीं। पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। दोपहर के वक्त कोंच तहसील के भेंपता गांव में मतदान केंद्र फर्जी वोटिंग के आरोप में दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच कहासुनी हुई तो पुलिस ने सभी को जमीन पर लाठियां पटककर खदेड़ दिया।
इसी तरह देर शाम सिरसाकलार थाना क्षेत्र के पाल सरेनी गांव में दो प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच गांव में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद उनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और एक दो राउंड हवाई फायरिंग हुई। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ। सिरसा पुलिस ने फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें