फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: हेल्थ सेंटर घोटाले में एडी और एसीएमओ फंसे, 2018-19 में हेल्थ वेलनेस सेंटर में हुए थे तब्दील

Tue, 08 Jun 2021 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बने स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलसेन सेंटर में तब्दील किए जाने के दौरान घोटाले की शिकायत पर झांसी की अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अल्पना बरतारिया और एसीएमओ डॉ. बीएम खैर कमिश्नर की जांच में दोषी मिले। यह जांच पूर्व सांसद द्वारा शासन से की शिकायत पर की गई थी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 2018-19 में ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों को करीब 55 करोड़ रुपये की लागत से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील करने की योजना शुरू की गई थी।

जिसके अंतर्गत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर एक-एक जीएनएम कक्ष का निर्माण और अन्य निर्माण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जिम्मेदारी दी थी। स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता ने प्रति स्वास्थ्य केंद्र के  निर्माण के लिए 3.51 लाख रुपये की धनराशि का स्टीमेट बनाया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद 7 दिसंबर 2019 को पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता घनश्याम अनुरागी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया एवं एसीएमओ डॉ बीएम खैर ने निर्माण कार्य में मनमानी करते हुए करोड़ों का घोटाला किया है। पूर्व सांसद ने मामले की शिकायत सीधे शासन से की थी।

इस पर शासन से तत्कालीन झांसी मंडलायुक्त सुभाष चंद्र मामले की जांच सौंपी गई थी। कमिश्नर ने जांच में दोनों चिकित्सा अधिकारियों को दोषी पाया है और उनके खिलाफ शासन से कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके बाद शासन ने निदेशक प्रशासन को जांच अधिकारी मनोनीत किया है।

मुझे अभी तक किसी भी जांच के संबंध में जानकारी नहीं है। न ही मेरे पास जांच के संबंध में कोई पत्र आया है और न ही किसी ने पूछताछ की है। यदि शासन स्तर से कोई जांच आती है, तो मैं अपना पक्ष रख रखूंगी। 
डॉ. अल्पना बरतारिया, एडी हेल्थ, झांसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें