फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की दशा सुधारने के बजाय लगा दिया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ब्लाक परिसर में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया पार्क बदहाल स्थिति में है। सुंदरीकरण के बजाय पार्क के गेट पर ताला जड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड की 62 ग्राम पंचायतों के लोग अपने कामकाज के लिए ब्लाक कार्यालय परिसर में आते हैं। कार्यालय परिसर में संचालित पशु चिकित्सालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय भी स्थित है। वर्ष 2006 में पार्क की स्थापना की गई थी। तत्कालीन बीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय और ब्लाक प्रमुख शैलेंद्र सिंह सेंगर ने पार्क का निर्माण कराया था। पार्क बनने से कार्यालय परिसर भी हरा भरा हो गया था। बाद में अधिकारियों की उपेक्षा के चलते पार्क में लगे पेड़ पौधे सूख गए।
विज्ञापन

नगर के अशफाक राईन, अनुराग, बब्लू आदि ने बताया कि 2020-21 में 8 से 10 लाख रुपये पार्क का सुंदरीकरण कराया गया। 8-10 लाख रुपये की लागत से पुरानी कुर्सियों पर रंगरोगन कराकर उन्हें नया दिखा दिया गया। बीडीओ संतराम सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जांच कराएंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें