कालपी। प्रधानों और सचिवों के साथ एसडीएम ने बैठक की। इसमें गोवंशो के रखरखाव और हरा चारा देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गोवंश बीमार हैं। उनका इलाज नहीं हो रहा है। इस पर आपकी जिम्मेदारी तय होगी। कार्रवाई भी होगी। सभी ने आश्वासन दिया। सर्दी में गोवंशों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।
सोमवार को एसडीएम हेमंत पटेल ने ब्लॉक सभागार में बैठक की। इसमें क्षेत्र के प्रधान, सचिव पहुंचे। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक गोशाला पर साफ-सफाई के पर्याप्त इंतजाम हों। सर्दी का मौसम चल रहा है। गोशाला में हवा नहीं पहुंचे इसके बचाव के लिए टिनशेड लगाए जाएं। अलाव की व्यवस्था भी हो। निरीक्षण में कई गोशाला में हरा चारा नहीं मिला है। सभी गोशाला में हरा चारा गोवंशों को खिलाया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर गोवंश बीमार होते हैं। किसी भी गोवंश की मौत बीमार, सर्दी से होती है। उसके लिए सचिव जिम्मेदार होंगे। इस लिए गोवंश बीमार होने पर तुंरत पशु चिकित्सक को बुलाकर उनका इलाज कराएं। इस मौके पर बीडीओ विपिन कुमार, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, राजू सिंह, बाल सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।