फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कर्मचारियों को नाकारा बताकर परेशान कर रहे अधिकारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बैठक को संबोधित करती नागिंद्रा देवी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जिला अस्पताल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रही संगठन की अध्यक्ष नागिंद्रा देवी ने कहा कि कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने जोखिम लेकर काम किया है। बावजूद इसके अधिकारी टीकाकरण के काम में लापरवाही का आरोप लगा रहे है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी समस्याओं से जूझ रहे है। उनके निदान की बजाय शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मंत्री रामनंदिनी ने कहा कि टीकाकरण के लिए वैक्सीन स्थल तक नहीं पहुंचाई जा रही है। यही नहीं स्थायीकरण, जीपीएफ निकासी जैसे मामले बिना सुविधाशुल्क के नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आगामी 15 अगस्त को सीएमओ कार्यालय में होने वाली बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की जाएगी। इसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। सुशीला देवी ने कहा कि संगठन में ढाई सौ से अधिक महिला कर्मचारी है। उनकी समस्याओं के निदान के लिए जल्द सीएमओ से वार्ता की जाएगी। इस दौरान रामकली, हेमलता, ऊषा निषाद, शशिलता आदि मौजूद रहीं।
----------
फोटो-4-रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर में मौजूद लोग। संवाद
जरूरतमंदों की मदद के लिए जरूर करें रक्तदान
उरई। भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान सप्ताह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह ने किया। रक्तदान सप्ताह 14 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद करने की काम करती है। इस समय रक्तदान जैसे महान दान के लिए काम कर रही है। रेडक्रास के अवैतनिक सचिव युद्धवीर कंथरिया ने कहा कि सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग रक्तदान के लिए आगे आए। सबसे पहले महावीर शरण गुप्ता ने रक्तदान किया। कुल तीन लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान शासकीय सचिव डॉ सुग्रीवबाबू, डॉ ममता स्वर्णकार, डॉ सीपी गुप्ता, रामशरण, लक्ष्णमदास बाबानी, रोहित विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें