फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो और डेंगू के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत दो और डेंगू के मरीज मिले
विज्ञापन

तिरही और एट में एक एक केस आया
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। जिले में शुक्रवार को दो और डेंगू के मरीज निकले है। जिसमें एक कदौरा ब्लाक के तिरही में और एक एट में निकला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर निरोधात्मक कार्रवाई की है। कदौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम तिरही में एक महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था। जब उसने कई अस्पतालों में इलाज कराया और आराम नहीं मिला तो गुरुवार को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंची। जहां उसकी डेंगू की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक टीम गांव पहुंची और पूरे परिवार की जांच के लिए सैंपल लिए। इसके अलावा टीम ने मलेरिया की जांच के लिए 41 स्लाइड बनाई। जबकि 23 लोगों की डेंगू जांच के लिए सैंपल लेकर मेडिकल कालेज भेज दिए।
सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक के मुताबिक ग्रामीणों के सैंपल लिए गए हैं। टीम के सदस्यों ने जागरूक करते हुए ग्रामीणों से कहा है कि आसपास जलभराव न होने दें ताकि डेंगू जैसे मच्छर न पनप सके। ताजा भोजन करें। मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि एट में भी एक युवक डेंगू से पीड़ित निकला है। दोनों जगह निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जलभराव वाले बर्तन खाली करा दिए गए हैं और फागिंग भी की गई है। उधर जिला प्रशासन की ओर से देर रात जारी रिपोर्ट में कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुलिस ने मोबाइल चोर पकड़ा
मुहम्मदाबाद। मोबाइल चोरी के आरोप में डकोर पुलिस ने खरका निवासी श्रीचंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने खरका के ही वेदप्रकाश का चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर को जेल भेेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें