फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी सिरसाकलार में पैथोलॉजी लैब तो बनी, एलटी नहीं

विज्ञापन
एलटी की तैनाती न होने के कारण खाली पड़ी पैथोलॉजी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। न्यू पीएचसी सिरसाकलार में जांच के लिए पैथोलॉजी तो बना दी गई है पर एलटी की तैनाती न होने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। इसके चलते मरीजों को बिना जांच के ही दवाएं दी जाती हैं। मरीजों को बाहर से जांच अधिक दामों पर करानी पड़ती है।
विज्ञापन

आसपास के गांवों को सस्ता और सुलभ इलाज पास में ही दिलाने की मंशा से 34 साल पहले न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसाकलार का शुभारंभ कराया गया था। तब यहां के लोगों को आस थी कि उन्हें अब छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। शुरुआत में यहां लाभ मिला तो करीब आसपास के 15 गांवों के लोगों ने राहत भी पाई।
डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ जांच की सुविधा रही। पर दो साल बाद यहां की एलटी का कुठौंद तबादला होने के बाद से यहां पैथोलॉजी सेंटर शोपीस बन गया। पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी के लिए कक्ष तैयार है। एलटी की मांग की है। एलटी की नियुक्ति होते ही जल्द जांच सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चार बेड वाले सिरकलाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ खांसी-जुकाम तक की दवाएं दी जाती हैं। इससे अधिक दिक्कत होने पर रेफर कर दिया जाता है।
ग्रामीण महेंद्र, हरनारायण, पवन कुमार, रेखा देवी का कहना है कि बुखार, खांसी आदि की दवा बगैर जांच के लेने पड़ती है। जांच भी करनी हो तो कुठौंद, उरई, औरैया और कभी-कभी झांसी तक दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें