सिरसाकलार। घर के बाहर लगे नल को तोड़ने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलें। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने थाना में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के अभेेदेपुर गांव निवासी करन सिंह चौहान के दरवाजे पर सरकारी नल लगा हुआ है। रविवार की शाम गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और नल को उखाड़ कर फेंक दिया। करन सिंह के विरोध करने पर युवक के परिजन लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए दिलीप, अनुज व दृगपाल को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाना में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)