जालौन। वृद्ध महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में बने पूजाघर में फांसी पर लटका मिला। परिजन जब लौटे तो शव फांसी पर लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी ग्याप्रसाद साहू की 65 वर्षीय पत्नी केसरदेवी शनिवार की रात घर में अकेली थी। देर रात जब परिजन लौटे तो केसरदेवी का शव पूजाघर में कपड़े से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि परिजन उसकी मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। (संवाद)