फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद टीबी अस्पताल में फिर से शुरू हो गए एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला क्षय रोग अस्पताल में टेक्नीशियन होने के बावजूद कोरोना काल से एक्सरे संचालित न होने के बारे में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर मंगलवार से एक्सरे का काम शुरू हो गया। पहले दिन दो मरीजों के एक्सरे कराए गए। बता दें कि अमर उजाला ने अभियान के तहत समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डिजिटल एक्सरे मशीन का कांच खराब होने के कारण डिजिटल एक्सरे नहीं हो पा रहे है। मरीजों को बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। यही नहीं डिजिटल एक्सरे कक्ष में रोशनी न होने के कारण एक्सरे की धुलाई ठीक से नहीं हो पा रही है। इस समस्या के बारे में रेडियोलॉजी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ सौरभ ने सीएमएस को पत्र लिखा था।
साथ ही इस बात पर भी आपत्ति जताई थी कि जिला क्षय रोग अस्पताल में एक्सरे मशीन और टेक्नीशियन होने के बाद भी एक्सरे के मामले जिला अस्पताल की रेडियोलॉजी में भेजे जा रहे है। इस पर सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुग्रीव बाबू को पत्र लिखकर जल्द एक्सरे चालू कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

डॉ सुग्रीवाबाबू ने बताया कि एक्सरे की फिल्म न होने के कारण काम नहीं हो पा रहा था। वह संबंधित कंपनी को कई बार पत्र लिख चुके हैं। अब फिल्म आ गई है। एक्सरे का काम चालू करा दिया गया है। एक्सरे टेक्नीशियन राजेश ने बताया कि मंगलवार को दो मरीजों के एक्सरे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें