फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान मरीजों का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सीएचसी जालौन में मन चेतना दिवस मनाया जाएगा। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग के चिकित्सकों को मानसिक रोगियों के इलाज के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल प्रथम चरण में जनपद के जालौन सीएचसी को इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। जहां प्रत्येक गुरुवार को इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मनोरोग में प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टर की ओर से उन्हें परामर्श और दवाएं दी जाएगी। मानसिक रोगों को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। गुरुवार को जालौन सीएचसी में डॉ मुकेश कुमार व डॉ राजीव दुबे ने करीब 28 मरीजों की जांच की। अधिकांश मरीजों को नींद न आने, याददाश्त कम होने की शिकायत की। मरीजों को पंपलेट्स भी बांटे गए।
जिला अस्पताल के साइकेट्रिक सोशल वर्कर दिनेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या की बढ़ती प्रकृति पर रोक लागने के लिए मन चेतना दिवस की शुरुआत हुई है। जल्द ही सभी सीएचसी में प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीमें मानसिक रोगों से ग्रसित मरीजों की काउंसिलिंग कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं देंगी। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां भी हैं, जिन्हें दूर करना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

----
फोटो-14-प्रतापपुरा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम। संवाद
आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती की गोद भराई
जालौन। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम प्रतापपुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी ने महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ संबंधी आवश्यक टिप्स दिए। पांच गर्भवती महिलाओं एवं दस धात्री महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने गर्भवती महिलाओं को सुझाव दिया कि महिलाएं ऐसा भोजन करें जिससे जच्चा व बच्चा दोनों को पोषण प्राप्त हो। पोषक आहार के साथ ही नियमित व्ययाम को अपनी दिनचर्या में अपनाएं। गर्भवती महिलाएं आयरन की गोली के अलावा पालक, चुकंदर आदि को अपने नियमित आहार में सेवन करें। डॉ. पूजा सिंह राजपूत ने कहा कि जन्म के बाद बच्चे को मां का ही दूध पिलाएं। इससे बच्चा कुपोषणता का शिकार नहीं होता है। योग प्रशिक्षक अरविंद कुशवाहा एवं विवेक सिंह ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। संचालन प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया। इस दौरान नेहा सिंह, प्रियंका,शोभा गुप्ता, राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें