फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दुकानदारों की मदद को तैयार व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मंडल की जिला महामंत्री सीमा गर्ग के आवास पर हुई संगठन की बैठक में मंडल की जिलाध्यक्ष ने नगर की महिला व्यापारियों की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल ने कहा कि महिला दुकानदार अपने को कमजोर न समझें। संगठन उनके साथ तन मन से खड़ा है, जो भी महिला व्यापारियों की समस्याएं हैं, उनका संगठन के माध्यम से निदान कराया जाएगा। इस दौरान कुछ महिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी बांटे गए। जिसमें आरती सेठ को उरई नगर महिला विंग का नगर अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान जिला महामंत्री निशा राजपूत, स्वर्णलता सेठ, शांति गुप्ता, चित्रा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, रुचि गुप्ता, रचना गुप्ता, आरती गुप्ता, शोभा गुप्ता, संगीता पाठक रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें