फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। किसी भी प्रकार की मानसिक समस्या होने पर तांत्रिक और झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लें। यह बात सीएचसी में आयोजित मन चेतना शिविर में डा. राजीव दुबे ने कही।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मन चेतना शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. रेशू मिश्रा ने कहा कि मानसिक बीमारियों के बारे में बहुत भी भ्रांतियां होती हैं। इन भ्रांतियों को दूर कर ऐसे रोगियों का इलाज जरूरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दूसरों से तुलना नहीं करें। बल्कि खुद को संतुष्ट रखें। डॉ. राजीव दुबे ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज कराना चाहिए। क्योंकि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। डॉ. मनीष राजपूत ने कहा कि नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखते हैं तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। शिविर में 10 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा भी वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. कपिन गुप्ता, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. पीएन शर्मा, अवधेश राजपूत, एके दौदेरिया, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें