फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने मेडिकल मेडिकल छात्राओं की स्कूटी में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी उरई हाईवे पर मेडिकल कालेज के पास बुधवार की देर रात कार ने स्कूटी सवार दो मेडिकल की छात्राओं को टक्कर मार दी। हादसे में छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गई थी। पुलिस ने घायल दोनो छात्राओं को मेडिकल कालेज भर्ती कराया था। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराकर घटनास्थल पर खड़ी कार को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कालेज के सामने देर रात कार चालक ने स्कूटी से जा रही छात्रा श्वेता सिंह निवासी कानपुर व दीक्षा सिंह निवासी प्रयागराज को टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई थी। गेट पर खड़े छात्रों ने घटना देखकर कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया। तो वह कार छोड़कर मौके से भाग गया। छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर हाइवे पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें