फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में देखे गए 2240 मरीज, 804 आयुष्मानकार्ड भी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़/आटा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को छह नगरीय और 30 ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी पर आयोजित किया गया। जिले में कुल 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मेले में 2240 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन सभी मेले में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

कदौरा विकासखंड में दो, महेवा में तीन, डकोर में एक, कोंच पिंडारी में तीन, माधौगढ़ में पांच, रामपुरा व जालौन में चार चार, कुठौंद में दो, नदीगांव में छह, एवं सभी छह नगरीय पीएचसी में 804 लाभार्थियों के आयुष्मानकार्ड बनाए गए। आयुष्मान डीपीसी ने बताया कि आयुष्मान मित्रों और जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से कार्ड बनाए जा रहे हैं। उधर, आटा पीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार पीएचसी गोपालपुरा में डॉ रामेंद्र पचौरी की मौजूदगी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 50 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई। मेला में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के आए। डॉ रामेंद्र पचौरी ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम का बचाव जरूरी है। साथ ही साथ स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया। मेला में 23 लोगों की स्लाइड बनाई गई। मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान पीएलवी राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें