फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका पति

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते एएसपी राकेश सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी तीन साल की बेटी के रोने की आवाज सुनकर बच्ची की दादी ने मौके पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी उदयवीर(35) कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करता था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह पत्नी रजनी(32) व बेटी परी के साथ कमरे में सोने चला गया। उसका पुत्र उमंग(5) अपनी दादी शिवकली के साथ दूसरे कमरे में सोने चला गया। देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने रजनी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगा ली।
शुक्रवार सुबह परी की रोने की आवाज सुनकर शिवकली कमरे में पहुंची तो उदयवीर का शव फंदे से लटकता तथा रजनी का शव चारपाई पर पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। मृतक उदयवीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। मामला पारिवारिक कलह का ही लग रहा है।
विज्ञापन

रजनी की मौत की सूचना पर उसके मायके हमीरपुर के चिकासी थानाक्षेत्र के बंधौली गांव से परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। जिस पर ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए। मामला कहासुनी के बाद हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मृतक उदयवीर के परिजनों का आरोप है कि 20 दिन पूर्व वह अपनी ससुराल बंधौली गया था। जहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि रजनी घर में एकलौती थी। जिसकी जायदाद पर ससुरालीजन कब्जा किए हुए है।
शिवकली ने बताया कि उदयवीर के पिता की 22 नवंबर को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता की मौत से वह सदमे में था। इसके बाद पांच दिन के अंदर ही पुत्र और बहू की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। इलाकाई लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। वहीं उदय की मां का कहना है कि बेटे की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था।

बेटी परी को गोद में लिए किशोरी- फोटो : ORAI

मृतका रजनी की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

ृतक उदयवीर की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें