फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार पिता पुत्र को भी टक्कर मार दी। जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। पिता का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुशांत उर्फ सेंकी (17) पिता बलवीर सिंह (45) के साथ गुरुवार की शाम बाइक से बघौरा बाइपास स्थित मरघट के पास गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर उनकी बाइक को भी टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तो मामूली रूप से घायल हुआ लेकिन बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
डाक्टरों ने मेडिकल कालेज में सुशांत को मृत घोषित कर दिया। बाइक बलवीर चला रहे थे और वह हेलमेट लगाए थे। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें