आटा। संदी रोड पर बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मारुति वैन से सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वैन कस्बे के पिपराय स्थित प्राइवेट स्कूल से संबद्ध है। बाइक सवार मजदूरी साइट पर जा रहे थे। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वैन का आगे का हिस्सा टूट गया। हादसे में घायल हुए लोगों में कल्लू (36), राजकुमार (48) व राहुल (25) हैं। वाहनों की भिड़ंत के तत्काल बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचित किया है।