फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन की छात्रा हाइस्कूल में दूसरे स्थान पर, 91.16 प्रतिशत अंक पाए

विज्ञापन
वर्षा अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेती - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले में दूसरे स्थान पर भी करमेर रोड स्थित रामजी लाल पांडे इंटर कालेज की छात्रा वर्षा सिंह रही। वर्षा ने 91.16 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। पिता बृजेश नगर पालिका उरई में सुपरवाइजर है तो मां सविता सिंह गृहिणी हैं।
विज्ञापन

वर्षा का कहना है कि अधिकांश परीक्षार्थी समझते हैं कि विज्ञान और गणित से ही मेरिट बन सकती है तो ऐसा नहीं है, हिंदी को भी यदि मन से पढ़ा जाए और लेखनी ठीक की जाए तो यह विषय भी मेरिट दिला सकता है।
वर्षा के मुताबिक उसे हिंदी में ही सर्वाधिक 98 अंक हासिल हुए हैं। इसका श्रेय स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को ही जाता है। इसके अलावा हिंदी तो राष्ट्र भाषा है, इसमें तो सभी को रुचि लेनी चाहिए। पिता के मुताबिक वाकई बेटी ने कठिन परिश्रम किया था, जिसका उसे फल भी मिला। प्रबंधक दीपक पांडे के मुताबिक प्रियांशी और वर्षा दोनों ही बच्चियों ने स्कूल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें