फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल देखकर मचा हड़कंप, थालियां पीटकर भगाया

विज्ञापन
रनिया गांव के पास टिड्डी दल घूमता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद में झांसी की ओर से आए टिट्डी दल को रिनियां, बड़ागांव, बड़ेरा, चिल्ली, अजनारी आदि गांवों के अलावा उरई के आसपास भी देखा गया। टिड्डी दल देखकर किसान भयभीत हो गए। बड़ी संख्या में किसानों ने तालियां, तसला, पटाखे फोड़कर टिड्डी दल को अपने क्षेत्र से भगाया। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

टिड्डी दल देखकर पिपरमेंट और धान की फसल किए गए किसान भयभीत हो गए। उन्होंने पटाखे और थालियां, तसला, ढोल आदि बजाकर उन्हें भगाया। पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद कृषि विभाग की टीम ने खेतों में दवा का छिड़काव किया। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे पूरी तरह सावधान रहें। यदि दल दोबारा खेतों की तरफ आता है तो इसकी सूचना तत्काल दें।
अधिकारियों ने टिड्डी दल की संख्या बहुत अधिक नहीं थी। इसलिए जल्द ही उन पर काबू पा लिया गया। रसायन का छिड़काव कराया जा रहा है। वर्तमान में मैंथा और धान लगा हुआ है लेकिन टिड्डी दल के हमले से फिलहाल किसी किसान ने कोई नुकसान की बात नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें