फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर चोरों ने सात लाख के जेवर व नगदी किए पार

विज्ञापन
गृह स्वामी जगत तिवारी से चोरी की जानकारी लेते सीओ संतोष कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदावाद। पड़ोसी की छत सहारे घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी तोड़कर, उसमें रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी सहित सात लाख की चोरी कर लिए। जाते समय चोर अपने साथ दो बक्से भी ले गए, जिन्हें गांव के बाहर तोड़ कर उनमें रखे कागजात, कपड़े व अन्य सामान निकाल लिए। देर रात नींद खुलने पर परिजनों को चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पर सीओ संतोष कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदावाद निवासी जगत तिवारी के घर मंगलवा की देर रात चोरों ने बगल की छत से घर में घुसकर कमरे में रखी, अमलारी तोड़कर लगभग पांच लाख के सोने चांदी के जेवर, जिसमें झुमकी, हार जंजीर, अंगूठी व दो लाख नगदी पार कर ली। चोरों ने मेनगेट का दरवाजा खोलकर घर से बक्से भी उठा ले गए, जिसे गांव के वाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर उसमें रखे कागजात, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिए और बक्से वहीं फेंक गए। देर रात जगत के पुत्र पप्पू ने घर का दरवाजा खुला देखा, अंदर पहुंचा तो टूटी अलमारी व गायब जेवर व नगदी देखकर चोरी का पता चला। पप्पू ने परिजनों को जगाकर चोरी कर जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ता शुरू कर दी।

गांव के बाहर खुले में पड़ा बक्से व फैला सामान- फोटो : ORAI

मुहम्मदाबाद में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें