कदौरा। ग्राम नाका में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में कुंती देवी (34) पत्नी कमलेश ने बुधवार सुबह चार बजे कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से फांसी लगा ली, सुबह जब परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो सीएचसी ले कर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मायके पक्ष को भी सूचना दी। मृतका के दो पुत्र अंकित व छोटू एवं पुत्री खुशबू है। मृतका का मायका इमिलिया थाना मुस्कुरा जिला हमीरपुर में है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है, कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।