कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने कमरा बंद करके खुद को आग लगा ली। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गृहस्थी का सामान भी जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मवई ब्राह्मण गांव के मजरा शदीद नगर निवासी ट्रक चालक संजय कुशवाहा की पत्नी रुबी (26) मंगलवार को घर में अकेली थीं। सुबह खाना बनाने के बाद रूबी ने कमरा बंद करके खुद को आग लगा ली। पास स्थित एक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रूबी के घर से धुआं व लपटें उठती देखीं। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची। वहां रूबी जली पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे में रखा टेलीविजन, चरपाई, रजाई समेत गृहस्थी का पूरा सामान जला पड़ा था। घटना के वक्त रूबी का पति संजय ट्रक लेकर गुवाहटी गया था। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने गए थे। सास रामकुंवर ने बताया कि बेटे संजय की शादी रुबी से वर्ष 2017 में हुई थी। उसका मायका जिला झांसी के एरच में है। सूचना पाकर मायके वाले भी रूबी की ससुराल आ गए है। ग्रामीणों में चर्चा है कि रूबी संतान न होने की वजह से तनाव में थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------
घर में अकेली महिला ने कमरे में बंद होकर आग लगा ली। जिससे जलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमरे में रखा अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घर से धुआं उठता देख बगल में स्थित इंटर कालेज के शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने मौके पर जाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि महिला के मायके के लोग आ गए है। अभी तक उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है न ही महिला के आग लगाने की कोई बजह बता पा रहे है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।