फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने रौदी 80 बीघा की फसल, किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
बाड़े में बंद हुए अन्ना - फोटो : ORAI
विज्ञापन
आटा। ग्राम अकोड़ी के 12 किसानों की 80 बीघा मटर की फसल उगने से पहले ही अन्ना मवेशी ने उसे रौंद दी। इससे नाराज किसानों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि गांव मे गोशाला न होने से अन्ना मवेशियों के झुंड किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक के ग्राम अकोड़ी में गोशाला न होने की वजह से सैकड़ों अन्ना मवेशियों के झुंड घूम रहे हैं। इस समय रवि की फ सल की बुवाई हुई है। बुधवार रात को अन्ना मवेशियों के झुंड ने हाल ही में बोई गई मटर की फसल को रौद दिया। इसमें मंगल सिंह यादव की 10 बीघे, रामलखन यादव की 10 बीघे, सोवरन सिंह की 5 बीघे फसल रौंद दी। जबकि अमर सिंह की 3 बीघे, हरि सिंह की 5 बीघे, मुलायम सिंह की 7 बीघे, हरिमोहन की 10 बीघे, हरिराम की 6 बीघे, छोटेलाल 5 बीघे, रामजीवन की 8 बीघे, मुन्ना कुशवाहा की 2 बीघे, ज्ञान सिंह की 6 बीघे, भूरे पांडेय की 2 बीघे पैरों तले कुचल कर बर्बाद कर दी। किसानों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने खेतों से जानवरों को भगाया। इसके बाद गांव में अन्ना मवेशियों को घेरकर एक बाड़े में बंद कर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि फसल की बुवाई करने में किसान खून पसीना एक कर देता है। तो वहीं कुछ ही घंटो में जिला प्रशासन की लापरवाही से अन्ना मवेशी उसे अपने पैरों तले रौंद देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें