फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई और उस पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थानाक्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे पर बुधवार की देर रात कार से झांसी जा रहे पीडब्लूडी में कार्यरत ड्राइवर अरविंद सिंह(45) के ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार पलट गई। कार में सवार अरविंद सिंह निवासी जनपद भिंड़ मध्य प्रदेश हाल पता हमीरपुर, धर्मसिंह(45), डब्बू(22), गोलू(17) गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अरविंद कार लेकर उरई से रिश्तेदारों को साथ लेकर झांसी जा रहा था। वह हमीरपुर में पीडब्लूडी में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। उनके तीन पुत्र स्वदेश, गोलू, लालू व पत्नी सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वह पांच बहनों में अकेले भाई थे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें