फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े से जैविक खाद बनाकर बेचेगी नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कूड़ा से निजात के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत कस्बे से प्रतिदिन एकत्र होने वाले कूड़ा से जैविक खाद बनाई जाएगी। इसको लेकर पंचायत ने एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी पूरा कर लिया है। खाद बनाने वाली मशीन भी खरीदी जा चुकी है। जल्द ही यह मशीन लगाने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद से क्षेत्रीय किसानों को जैविक खाद सस्ते दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कदौरा नगर पंचायत ने कस्बे के कांशीराम कालोनी के नजदीक एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। कूड़ा से जैविक खाद बनाने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत बोर्ड के प्रस्ताव पर एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जैविक खाद का मूल्य तय किया जाएगा। ताकि क्षेत्रीय किसानों को भटकना न पड़े और उन्हें कम मूल्यों पर खाद मिल जाएगी। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में एमआरएफ सेंटर कारगर साबित होगा।
-------------------------------
अब ऑनलाइन हाजिरी लगाएंगे पंचायत सहायक
-71 ग्राम पंचायतों में से 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती है
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। पंचायत सहायकों को अब समय पर ड्यूटी पहुंचना होगा। सभी को बुधवार से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए यूपीपीआरडी अटेंडेंस यूपी मोबाइल एप डाउनलोड कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र की 71 ग्राम पंचायतों में से 67 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की तैनाती है। पंचायत सहायकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए रजिस्टर्ड नंबर से मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा। प्रभारी एडीओ पंचायत धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत सहायक प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद मोबाइल अपडेट करना होगा और जल्द ही ऑनलाइन हाजिरी लगानी पड़ेगी। इस एप को डाउनलोड कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस एप को डाउनलोड व अपडेट करने के लिए उन्हें पंचायत भवन में जाना होगा। इसे सिर्फ मिनी सचिवालय में ही डाउनलोड और अपडेट किया जा सकेगा।
----------------
पंचायत भवनों से ऑनलाइन भुगतान
ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों कराने के लिए भुगतान प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा। इसके लिए एक जून यानी बुधवार से यूपीपीआरडी एप से भुगतान होगा। इसकी जिम्मेदारी पंचायत सहायक निभाएंगे। विकास कार्यों के बाद प्रधान और सचिव को मिनी सचिवालय में बिल स्वीट कराने होंगे। सब पंचायत सहायक ऑनलाइन भुगतान करेंगे लेकिन भुगतान का लोकेशन दर्ज होगा इसके लिए पंचायत सहायक को मिनी सचिवालय से ही भुगतान करना पड़ेगा।
---------------------------
हैंडपंप खराब, ग्रामीण परेशान
कदौरा। कस्बे के मोहल्ला पुरवा के रामश्री, प्रेमता देवी, दयाराम आदि ने ईओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक हैंडपंप है जो तीन साल से खराब है। पानी भरने के लिए दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता है। सभासद प्रतिनिधि रवि शंकर प्रजापति ने कहा कि हैंडपंप खराब होने से 13 परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत कर्मियों को मौके पर भेजा गया है, जल्द समस्या का समाधान होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें