जालौन। बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनुराज तिवारी पर पुलिस ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इन पर फेसबुक लाइव के जरिए मतदान की गोपनीयता भंग करने का आरोप है।
पूर्व जिला संयोजक मनुराज तिवारी बापू साहब मोहल्ला में रहते हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान 20 फरवरी को मतदान केंद्र के अंदर वोट डालते समय फेसबुक लाइव चला रखा था। आरोप है कि इन्होंने मतदान का वीडियो अपलोड कर दिया। चुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित था। इसके बावजूद मोबाइल फोन लेकर जाने और वहां से लाइव वीडियो प्रसारित कर मतदान की गोपनीयता भंग की। पुलिस ने बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक व भाजपा नेता मनुराज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।