फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी आटो, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से ऑटो घुस गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चालक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर हाइवे से पहले पेट्रोलपंप के पास सोमवार सुबह खड़े ट्रक में कुसमिलिया से आ रही ऑटो पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में ऑटो चला रहे तुलसीराम (42) निवासी कुसमिलिया, शिवचरण (50) निवासी जिगनी जिला हमीरपुर, अर्जुन सिंह (28) गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वह सब्जी खरीदने उरई सब्जी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें