उरई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पांच बदमाशों पर छह महीने के लिए जिलाबदर की कार्रवाई की है। इन पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, बलवा, गुंडा अधिनियम के मामले दर्ज हैं।
एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार विनोद कोरी निवासी जैसारीकलां थाना डकोर, सोबरन निवासी बिलायां थाना एट, रामअनुग्रह निवासी खुटैला थाना कैलिया, अमर सिंह निवासी नदीगांव और रामकेश उर्फ रामकृष्ण निवासी घमूरी थाना कोंच को छह माह के लिए 25 नवंबर से जिलाबदर किया गया है। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देंशित किया है कि इस मामले में कार्रवाई करने के बाद तीन दिन में न्यायालय को अवगत कराएं।