फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्धारित तिथि के एक दिन पहले मूल्यांकन पूरा

Mon, 01 Apr 2024 03:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा हो गया। परीक्षकों के बहिष्कार और कुछ परीक्षकों की गैरहाजिरी के बावजूद मूल्यांकन का काम निर्धारित तिथि के एक दिन पहले हो गया। जिले में यूपी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जीआईसी के अलावा सनातन धर्म इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज व बीएमटी इंटर कॉलेज आटा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

16 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू हो गया था। जीआईसी में 120281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जबकि हाईस्कूल के लिए सनातन, गांधी और बीएमटी के मूल्यांकन हुआ। इसमें 135810 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि हाईस्कूल की 135810 व इंटरमीडिएट की 120281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है।



16 जिलों की उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

जिले में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ व बरेली परिक्षेत्र के 16 जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई थीं। इसमें जीआईसी को 120281, सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 44967, गांधी इंटर कॉलेज में 31085 व बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में 57758 में मूल्यांकन किया गया। हाईस्कूल की 135810 व इंटरमीडिएट की 120281 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें