फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न करने वाले 64 लोगों की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली विभाग के एक लाख और उससे अधिक के बकाएदार जो बिजली के बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उनकी आरसी जारी किए जाने की संस्तुति की गई। एसडीओ ने बताया कि बिल जमा न करने वाले सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में बिजली उपभोक्ताओं से लगातार बिजली के बिल जमा कराने की अपील की जा रही थी। बावजूद इसके उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे है। नगर में 64 उपभोक्ता ऐसे हैं जो एक लाख या उससे अधिक के बकाएदार हैं। ऐसे सभी उपभोक्ताअ़ों की आरसी जारी कराई गई है। (संवाद)
----------------
बदमाशों की चहलकदमी, गश्त बढ़ाने की मांग
जालौन। ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय अज्ञात व्यक्तियों की चहलकदमी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी। क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे, गायर, हरकौती, कुठौंदा, रूरा मल्लू आदि गांवों में अनजान व्यक्ति की चहलकदमी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। लोगों की चहलकदमी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है। लोग अपने अपने ढंग से चर्चा में जुटे हैं। अकोढ़ी दुबे प्रधान कौशलेंद्र दुबे, पुनीत दुबे, चंद्रशेखर, महेंद्र पाल,अरुण् ामिश्रा आदि ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------
दो पक्षों में झगड़ा, मामला दर्ज
जालौन। रंजिश को लेकर लौना में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि रंजिश को लेकर एबराज व दीपराज ने उनके साथ गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें