उरई। युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब युवक को फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजनों ने युवक को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक की मौत के कारण की पड़ताल कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सागर गुप्ता (26) शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह जब परिजन सोकर जागे तो सागर का शव फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि सागर ने तीन महीने पहले किसी युवती से कोर्ट मैरिज की थी। जिसको लेकर युवती के परिजनों से मृतक की अनबन चल रही थी। इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। परिजनों ने बताया सागर दुकान में काम करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पिता राजेंद्र कुमार बड़ा भाई दीपू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने अभी लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है।