कदौरा। क्षेत्र के ग्राम बवीना गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे है। गंदगी जलभराव, उखड़ी, सड़के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हैं। शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
ग्राम पंचायत बवीना के ग्रामीण अभिषेक, रवि पाल मलखान सिंह, शिवराम, संगीता देवी, मालती देवी आदि ने बताया कि कई वर्षों से गांव के लोग कीचड़, जलभराव व गंदगी से जूझ रहे है। बस स्टैंड व ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए गंदगी व जलभराव से होकर जाना पड़ता है। वाहन भी नहीं निकल पाते है। अधिकांश नाली-नाले चोक है। आरोप है कि प्रधान भी चुनावी खुन्नस के कारण ध्यान नही देते है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द निजात न मिली, तो वह जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रधान प्रतिनिधि रामहेत का कहना है कि उन्होंने समस्या से बीडीओ को अवगत करा दिया है। बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। सचिव को गांव भेजा जा रहा है। समस्याओं को देखते हुए जल्द टीम का गठन किया जाएगा।