उरई। कांग्रेस की बैठक पार्टी कार्यालय शहीद भवन में रविवार को जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट दावेदारों से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जिले की तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन तीनों सीटों पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ना चाहता हो, वह 25 सितंबर तक वह अपने आवेदन फार्म शुल्क के साथ भरकर पार्टी कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक उपाध्यक्ष प्रशासन शैलेंद्र व्यास के पास सुबह 10 से दो बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने कहा कि जो भी लोग आवेदन फार्म भरकर कार्यालय में दें। उसमें गलती न हो। साथ ही सभी टिकटार्थी ध्यान दें कि जो भी वोटर हैं और उनके वोट कट गए हैं । वे दोबारा से जुड़वाए। जिन पदाधिकारियों की कमेटियां पूर्ण नहीं हैं। वह भी शीघ्र बनाएं। अयूब अंसारी ने कहा कि हम सभी कांग्रेसियों को पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस को खोया हुआ मुकाम वापस लाकर देंगे। बैठक में चौधरी श्यामसुंदर, अरविंद सेंगर, शकुंतला पटेल, चंद्रशेखर वर्मा, संतराम नीलांचल, गुलाब खान, विष्णु चतुर्वेदी, अशोक दोहरे, मोहित शर्मा आदि रहे।
-----------
फोटो-6-कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित महिलाएं। संवाद
71 कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित
- भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पीएम नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 71 महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा और जागरुकता के लिए मिशन शक्ति योजना चलाई जा रही है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
राठ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने मुख्य अतिथि 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले सेवा एवं समर्पण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि सेवा समर्पण अभियान के तहत महिलाओं की टीम ने कोरोना योद्धा सम्मान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की है। इस दौरान 71 कोरोना योद्धा महिलाओं को सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता ने किया। इस दौरान महामंत्री क्रांति पटेल, सुमन वर्मा, जिला मंत्री डॉ रंजना दुबे, सविता किरन, खुशबू अग्रवाल, रजनी खरे, सरिता कुशवाहा, सुमन वर्मा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।