फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सरगर्मी दिखी, पहले दिन 24 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच करता कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नामांकन के पहले दिन चुनावी सरगर्मी तेज दिखी। सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर में बने निर्वाचन कार्यालय में उम्मीदवार और उनके समर्थक पर्चे खरीदने पहुंचने लगे। शाम तक तीन विधानसभाओं के कुल 24 पर्चे खरीदे गए। शाम तक किसी ने भी ऑनलाइन आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन

उरई विधानसभा क्षेत्र (221) से निर्दलीय दलजीत सिंह, निर्दलीय चंद्रभान वर्मा, सपा के जयप्रकाश राठौर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया और सोबरन सिंह, भाजपा के नितेश वर्मा ने नामांकन पत्र खरीदे। कालपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (220 ) से राष्ट्रीय जनमन पार्टी से वीरेंद्र सिंह परिहार, निषाद पार्टी के संतोष कुमार, निषाद पार्टी के ही जितेंद्र कुवार, भाकपा माले के राजीव कुमार, कांग्रेस की उम्मीदवार उमाकांती ने भी पर्चा खरीदा। इसके साथ ही इस विधानसभा से निर्दलीय अंजना देवी, निर्दलीय रोहित त्रिपाठी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से राजकुमार ने भी पर्चा खरीदा।
माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र (219) से जन अधिकार पार्टी मूलशरण, भाजपा के मूलचंद्र सिंह निरंजन ने तीन नामांकन पत्र खरीदे, सपा के राघवेंद्र प्रताप सिंह, जनता दल के बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वनाथ प्रताप, कांग्रेस के सिद्धार्थ और निर्दलीय सुषमा देवी ने नामांकन के लिए पर्चा खरीदा।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विधानसभावार स्थिति
माधौगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नौ नामांकन पत्र खरीदे गए।
कालपी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नौ नामांकन पत्र खरीदे गए।
उरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सात नामांकन पत्र खरीदे गए।
कलक्ट्रेट के बाहर बैठकर वादकाकरियों को दी सलाह
कलक्ट्रेट परिसर में दोपहर तीन बजे तक वादकारियों के प्रवेश पर रोक होने की वजह से सुबह से अधिवक्ता कलक्ट्रेट के बाहर ही बैठ गए। उन्होंने यहीं बैठकर वादकारियों से राय मशवरा किया।

कलेक्ट्रेट मे निर्वाचन कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस फोर्स- फोटो : ORAI

कलेक्ट्रेट में कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला सोनकर का पर्चा खरीद कर ले जाते जिलाध्यक्ष दीपांशु सम?- फोटो : ORAI

जालौन रोड पर वाहनों को रोकते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें