फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए आठ खिलाड़ी चयनित

Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर आवासीय छात्रावास के लिए ट्रायल देने के बाद अब जिले के खिलाड़ी 15 दिन के सेंट्रल कोचिंग कैंप में खेलेंगे। इसका आयोजन दो अप्रैल से 16 अप्रैल की बीच होगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर 15 खिलाड़ियों ने छात्रावास के लिए ट्रायल दिया था। इसमें दस खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसके बाद मंडल स्तर पर ट्रायल हुआ इसमें भी दस खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रदेश स्तर ट्रायल में आठ खिलाड़ी बचे। प्रदेश स्तर पर जब क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल हुआ तो इसमें जिले से क्रिकेट में स्वेत गुबरेले, मोहसिन रजा, मुहम्मद आरिफ का चयन हुआ। जिनका कैंप कानपुर ग्रीन पार्क में आयोजित होंगे। हैंडबॉल में बालक वर्ग में आनंद जबकि बालिका वर्ग में रबीना, सृष्टि प्रजापति, स्नेहा पाल का चयन हुआ है। जिनका कैंप अयोध्या में होगा। स्वीमिंग में बालक वर्ग में गोपाल मिश्रा जबकि बालिका वर्ग में दिव्यांशी विक्रम देव का चयन किया गया है।
जिनका कैंप मेरठ में दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित होंगे।। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि सभी चयनित खिलाडी एक अप्रैल तक अपने कैंप पहुंच जाएंगे। जिसके बाद उनको 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उनका ट्रायल होगा। जो अच्छा खेलेगा। उनका चयन छात्रावास के लिए हो जाएगा। जिले से पहली बार आठ खिलाड़ी कैंप में खेलने गए हैं। जो छात्रावास के लिए ट्रायल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें