फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल खेल में सिखाएं, शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाए

विज्ञापन
बीआरसी में प्रशिक्षण लेते अध्यापक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। बीआरसी परिसर पर निपुण भारत के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी जानकारी दी जाए, वह आप अपनी कक्षा में शिक्षण में प्रयोग करते हुए बच्चों को खेल-खेल में सिखाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में उन्नति करें। ताकि आपके विद्यालय के साथ साथ विभाग की सराहना समाज में हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों का विद्यालय में प्रवेश करते समय जो डर हैं उसे दूर करें। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दें। संदर्भदाता हरिओम शरण ने बताया इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों की भाषा ज्ञान, संख्या ज्ञान पर जोर देते हुए बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत करेंगे। बच्चों को विद्यालय से जोड़ेंगे, भयमुक्त शिक्षा प्रदान करेंगे। संत कुमार ने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देते हुए भाषा सिखाने का प्रयास करेंगे। किसी भी ज्ञान के लिए भाषा महत्वपूर्ण है। मोहित गुप्ता ने कॉर्नर गतिविधि के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में विभा विश्नोई, शालिनी सिंह, अमित कुलश्रेष्ठ, पंकज सिंह, आशुतोष गुप्ता,सुशीला सेंगर, मांडवी सिंह आदि प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें