फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बारिश में परेशानी का सबब बनेंगे गंदगी से पटे नाले

Sun, 16 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। बारिश में इस बार नगर के नाले जलभराव की समस्या बढ़ाएंगे। कई सालों से नालों की सफाई नहीं होने लगे नालोें में पानी की जगह सूखा कचरा जमा हुआ है। नाले में कचरा साफ नहीं होने से हर साल पानी सड़कों पर बहता है। जिससे लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन


एट नगर पंचायत में आठ छोटे बड़े नाले हैं। इन नालों की सफाई के लिए नगर पंचायत ने अभी तक अभियान की शुरूआत नहीं की। जबकि कागजों में सफाई लगातर चल रही है। बारिश से होने वाले जलभराव से नगरवासियों को सामना करना पड़ सकता है। बारिश में जलभराव की बड़ी समस्या मुख्य बाजार में रहती है। बारिश में पानी नाले में नहीं सड़कों पर बहता है। पानी दुकानों के अंदर तक चला जाता है। इससे दुकानदारों का नुकसान भी होता है। इसको लेकर कई बार शिकायत व्यापारियों के साथ नगरवासी कर चुके हैं। फिर भी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
बोले जिम्मेदार-

एट नगर पंचायत में बने सभी नाले एवं मोहल्ले की नालियों की सफाई नियमित कराई जा रही है। शेष बचे नालों की सफाई बारिश शुरू होने के पहले कर दी जाएगी। किसी भी प्रकार की कस्बे में जलभराव बारिश में नहीं होने दिया जाएगा। - गौरव पटेल, ईओ, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें