फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखे साफ सफाई और इलाज में न बरतें कोताही

विज्ञापन
असूपुरा गांव में फैली गंदगी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। स्क्रब टाइफस चूहों से फैलने वाली बीमारी है और चूहे गंदे स्थानों पर पनपते हैं। इससे बचाव के लिए साफ सफाई जरूरी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वेक्टर बोर्न के नोडल अधिकारी डॉ एसडी चौधरी का कहना है कि जिले में जिन तीन मरीजों में स्क्रब टाइफस बीमारी के लक्षण पाए थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की पुष्टि भी हो गई है।
विज्ञापन

इसके बाद सतर्कता और भी बरती जा रही है। एसीएमओ के मुताबिक बीमारी मच्छरों के लार्वा से फैलती है। मच्छर का लार्वा किसी चूहें, कुत्ते आदि को संक्रमित कर देता और और संक्रमित चूहा या कुत्ता यदि किसी व्यक्ति को काट लेता है तो उसे स्क्रब टाइफस का संक्रमण हो सकता है।
ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास की झाड़ियों को साफ कर दें। पानी भराव वाले स्थानों पर न जाए। जानवरों वाले कमरों में सोने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि इस बीमारी का इलाज है लेकिन इसमें लापरवाही खतरनाक हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में डकोर ब्लाक के औता, कोंच ब्लाक के असूपुरा और कुठौंद में एक एक केस निकला है। इसके बाद सतर्कता बरती जा रही है। तीनों मरीज झांसी मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे हैं और स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें