फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: काम में लापरवाही पर बिफरे मंडलीय अभियंता, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अमृत भारत योजना के तहत उरई स्टेशन पर हो रहे कायाकल्प के काम का मंगलवार को झांसी से आए वरिष्ठ मंडल अभियंता मध्य सीनियर (डीईएन सेंट्रल) कपिल गोयल ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

काम में देरी पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों से नाराज होते हुए कहा कि काम का जो निर्धारित समय दिया गया है, उसी में काम पूरा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्टेशन का प्रवेश द्वार बनाने का जो निर्धारित समय था, वह पूरा हो गया है। इसके बावजूद काम अधूरा पड़ा है। एक हफ्ते के अंदर काम पूरा हो जाना चाहिए, जिससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत न हो। प्लेटफार्म नंबर एक पर जगह-जगह बिखरी निर्माण सामग्री को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह लापरवाही की हद है। आए दिन यात्रियों के परेशान होने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने तत्काल इसको हटाने के लिए कहा। साथ ही जगह-जगह उखड़े टाइल्स के लिए भी हिदायत दी।
कहा कि जितने सामान की जरूरत है, उतना ही समान प्लेटफार्म पर लाया जाए। वेटिंग रूम, शौचालय, आरक्षण कक्ष व वीआईपी रूम के काम में तेजी के लिए संस्था को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हर हाल में मार्च 24 तक काम पूरा हो जाना चाहिए। काम के साथ-साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्य निरीक्षक विवेक दुबे को निर्देश दिया कि जो भी काम किया जाए, वह यात्रियों की सहूलियत देखते हुए किया जाए। निरीक्षण में सहायक अभियंता अजय कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीपी ओमरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें