फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैफिक पुलिस कर्मी व छात्रों में धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 16 पुलिसकर्मी व छात्र नेताओं के बीच होता विवाद। सोशल मीडिया
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस कर्मी व छात्रों में धक्कामुक्की
बचाने आए यातायात प्रभारी की भी नहीं सुनी, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कालपी बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस कर्मी ने बाइक से जा रहे तीन छात्रों को रोका और उनकी फोटो खींच ली। छात्रों की पुलिस कर्मी से बहस हो गई। जानकारी पर यातायात प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्र नेता पुलिस कर्मी के माफी मांगने पर अड़े रहे। पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड के पास ट्रैफिक पुलिस कर्मी विनोद कुमार चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक वहां से गुजरे तो जवान ने उन्हें रोका और फोटो खींच ली। जिस पर युवकों की जवान से कहासुनी हो गई। तभी एबीवीपी के सदस्य नेता जवान से रुपये मांगने का आरोप लगाकर भिड़ गए। जिसे देख सिपाही ने अपना बचाव करने का प्रयास किया। मगर छात्र नेता उनसे उलझ गए। जानकारी पर यातायात प्रभारी वीर बहादुर मौके पर पहुंचे और सभी को अलग कराया। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें