फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर आने वाले किसानों को न किया जाए परेशान

विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र कैथेरी में निरीक्षण करती डी एम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले में पिछले पांच दिनों से गेहूं खरीद केंद्रों में एक भी किसान नहीं पहुंचा था। पर डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को सहकारी संघ पूर्ति भंडार कैथेरी गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर कुल 70 क्विटंल गेहूं खरीद की गई। इसी के साथ में खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

डीएम ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद में तेजी लाई जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। क्रय किए गए गेहूं से संबंधित सभी किसानों को शत प्रतिशत भुगतान समय से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे रखे जाएं ताकि बोरों के कारण खरीद प्रभावित न हो। केंद्र पर पड़े गेहूं की डिलीवरी तीव्रता से करना सुनिश्चित करें तथा कोविड.19 के नियमों का पालन करते हुए केंद्र पर साफ सफाई व दो गज की दूरी का भी पालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रधान, लेखपाल व स्थानीय लोग जो गेहूं बिक्री का काम करते हैं उन सभी से इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है जो क्रय केंद्र में अधिकतम मूल्य है उसको आढ़तियों व बिचौलियों की वजह से तय मूल्य से नीचे बेचने की व्यवस्था को खत्म करने के लिए इस तरह के क्रय केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित किए जा रहे हैं ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कृषक क्रय केंद्र पर आता है उसके लिए पानी छाया बैठने की व्यवस्था रहे। इस दौरान डिप्टी आरएमओ विकास तिवारी, केंद्र प्रभारी अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-10-मंडी परिसर पर गेहूं न आने पर खाली बैठे साधन सहकारी समिति अटागांव के क्रय केंद्र प्रभारी। संवाद
किसानों को नहीं खींच पा रहे केंद्र
माधौगढ़। मंडी परिसर पर खुले गेहूं क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा हैं। क्रय केन्द्रों पर बारदाना, तुलाई मशीन उपलब्ध होने के बाद छह दिन बाद भी गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना हैं कि मंडी में गेहूं का रेट, क्रय केंद्रों के रेट के बराबर होने से किसान गेहूं नहीं ला रहे हैं। शासन या मंडी में गेहूं की खुली बिक्री पर रोक लगाए या फिर रेट बढ़ाए, तभी ही क्रय केन्द्रों पर गेहूं आएगा।
किसानों के गेहूं खरीदने के लिए मंडी परिसर पर छह केंद्रों समेत क्षेत्र में 12 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए। शासन ने पिछली वर्ष के मुकाबले इस गेहूं का 2015 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया हैं। इस बार गेहूं का क्षेत्रफल पिछले वर्ष के मुकाबले कम होने के साथ साथ मंडी में गेहूं का रेट क्रय केंद्र के बराबर होने से गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह, प्रेमचंद शर्मा का कहना हैं कि शासन ने इस बार किसान के गेहूं का पैसा आरएफ सी एजेंसी को दे दिया हैं। किसानों का गेहूं खरीदकर,ऑनलाइन करने के 24 घंटे के अंदर पूरा पैसा किसान के खाते में आने का प्रावधान हैं। फिर भी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर देने में कतरा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें