फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल चलाते मिले उप प्रधान परीक्षक, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन काम शनिवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में शुरू हो गया। पहले दिन जीआईसी में उप प्रधान परीक्षक गांधी इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवमंगल प्रसाद मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल का प्रयोग करते हुए पाए गए। सीसीटीवी की निगरानी में वह पकड़े गए। इस पर जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने उन्हें नोटिस जारी किया और पूरे मामले की रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय भेज दी है। बता दें कि मूल्यांकन कक्ष के बाहर मोबाइल जमा कर टोकन देने की व्यवस्था है, इसके बावजूद वह मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल लेकर पहुंच गए थे
विज्ञापन

जीआईसी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जिला प्रशिक्षण अधिकारी रत्नेश सिंह की देखरेख में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन आवंटित 128433 में 2858 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी धीरज रामप्रेमी की देखरेख में 65535 उत्तर पुस्तिकाओं में 3925 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। गांधी इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सहायक निदेशक मत्स्य मुनीष की देखरेख में35526 उत्तर पुस्तिकाओं में 2677 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट व जिला पूर्ति अधिकारी अनूप कुमार तिवारी की देखरेख में 50678 उत्तर पुस्तिकाओं में 6797 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गई। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि मूल्यांकन का काम पहले दिन शांतिपूर्वक निपट गया। मूल्यांकन का काम शुरू होने से पहले उप प्रधान परीक्षकों से 20-20 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षकों की देखरेख में कराया गया। उत्तर प्रधान परीक्षकों के मूल्यांकन करने के बाद परीक्षकों ने मूल्यांकन का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें