फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फर्जी बैनामा कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के छौंक में हुए फर्जी बैनामा कांड में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खाते में 10 लाख रुपये भेजे गए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

छौंक गांव निवासी विद्यावती ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया था कि 28 अगस्त 2023 को कुछ लोगों ने उनकी जमीन को अपना बताकर फर्जी बैनामा करा लिया है। जमीन करोड़ों रुपये की होने की बात सामने आने पर पुलिस सतर्क हुई और जांच में जुटी तो मामला उजागर हो गया। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी कालपी निवासी संदीप ठाकुर सहित 17 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही करीब 25 लाख रुपये भी बरामद कर चुकी है। अंदाज लगाया जा रहा था कि अब मामला शांत हो गया है, लेकिन शनिवार को पुलिस ने कांशीराम कालोनी निवासी विपिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि आरोपी विपिन के खाते में इसी मद से 10 लाख रुपये आए थे। पुलिस और कितने लोग हैं, तलाश में जुटी है। कोतवाल कामता प्रसाद का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें