फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकरण के नाम पर हो रही अवैध वसूली

विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आप पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। श्रम विभाग के कार्यालय में मजदूरों से पंजीकरण के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका के नेतृत्व में प्रवीण रायकवार, राजकुमार सोनी, हरनारायण वर्मा, प्रताप वर्मा, जगदीश गुप्ता, जयशंकर, महेंद्र आदि ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। बताया कि मजदूर हरनारायण वर्मा निवासी नया रामनगर उरई से श्रम विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने पंजीकरण के नाम पर 300 रुपये लिए थे। जबकि विभाग में तैनात एक अन्य कर्मचारी ने भी 90 रुपये रिश्वत के रुप में लिए। इसका वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है। यह मजदूर एक बार पहले भी शिकायत कर चुका है पर कार्रवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने डीएम से मांग की कि मजदूरों के पंजीकरण और कार्ड बनाने के नाम पर हो रही लूट को रोका जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर पार्टी आंदोलन को विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें