फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लोहा पीटा समुदाय के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि उनके समुदाय के लगभग 12 परिवार नगर के मोहल्ला बालम भट्ट में निवास करते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

बताया कि जगह होने के बाद भी आवास न होने से समुदाय के लोग खुले आसमान के नीचे निवास करने को मजबूर हैं। हर मौसम में परेशान होना पड़ता है। मोहल्ले के सुनीता पत्नी रवि, अंगूरी पत्नी जिलेदार, ज्योति, माया पत्नी पप्पू, शांति पत्नी प्रसादी, बजरंगा, राजू, कटार, कल्याण ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी बारिश के मौसम में होती है।
अधिक बारिश होने पर घर गृहस्थी का सारा सामान भीग जाता है। घर में खाना भी नहीं बन पाता है। प्रधानमंत्री योजना के आवास के आवेदन किया था। इसके बाद सर्वे भी हुआ था, लेकिन इससे आगे बात नहीं बढ़ी। कई बार शिकायत करने के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें