फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर सहकारी बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोआपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन ने जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रांतीय अपील पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संगठन के मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारी बैंक के कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर सरकार व प्रबंधन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले चरण के तहत 13 से 15 जनवरी तक बैंक मुख्यालयों पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद 17 व 18 जनवरी को बैंक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। 19 को मंडलीय उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। 20 जनवरी को प्रेस कांफ्रेस कर अगले चरण की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, रामनरेश, योगेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अनूप कुमार, विवेक निगम, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें