फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस में मिलेगी छूट, मेधावी को स्कालर भी देगी संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन की ओर से कोरोना से मृतक माता पिता के बच्चों की पढ़ाई में मदद करेगा। संस्था ऐसे बच्चों को फीस में पचास फीसदी की छूट भी देगी। यह बात संस्था के वाइस चेयरमैन नीरज खत्री ने कही। वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसआरजीआई झांसी की संस्था है। जो बीटेक, एमटेक (इंजीनियरिंग) के साथ पालीटेक्निक, बी फार्मा, डी फार्मा, बीएसए, एमसीए, बीबीए, एमबीए जैसे कोर्स संचालित करती है। इस बार संस्था ने निर्णय लिया है कि कोविड 19 के दौरान ऐसे बच्चे जिनके माता पिता या फिर इनमें कमाने वाले किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई हो उनके बच्चों को संस्था में संचालित कोर्स में पचास फीसदी फीस में छूट दी जाएगी। इसके अलावा सेना में शहीद होने वाले शहीद के आश्रितों को भी ट्यूशन फीस में पचास फीसदी की छूट मिलेगी। संस्था के एमडी अभिवन राय ने बताया कि कोरोना के चलते फीस भी एक साथ जमा नहीं करनी होगी। तिमाही फीस जमा करने की सुविधा रहेगी। मेधावी छात्रों को स्कालरशिप मिलेगी। इस दौरान एसआर ग्रुप के डॉ सीपी गुप्ता, डॉ रमाकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें