उरई। गुड फ्राइडे पर जिला परिषद के पास स्थित बीसीएच मिशन स्कूल के चर्च में गुड फ्राइडे की प्रार्थना हुई। इसमें पास्टर एन डेविड ने यीशु मसीह के क्रूस पर दुख उठाने के संबंध में विस्तार से बताया। बताया कि यीशु मसीह ने न केवल मसीह समुदाय के लिए वरन संपूर्ण मानवजाति से प्रेम की खातिर उनके उद्धार का मार्ग खोलने के लिए अपने को क्रूस पर बलिदान कर दिया ताकि मानव जाति उद्धार पा ले।
पास्टर एन डेविड ने बताया कि यीशु मसीह ने क्रूस पर सात वाणी बोली, उसमें एक है कि हे पिता इन्हें क्षमा करें। क्योंकि ये नहीं जानते है कि ये क्या कर रहे हैं। यह दया से भरा ह्दय केवल यीशु के पास ही है। जिसने अपने सताने वालों के लिए प्रार्थना की और प्राण देने तक अपने पिता परमेश्वर के प्रति ईमानदार रहे। इस दौरान संजय हावर्ड, हैलन हावर्ड, सफल, हनी हावर्ड, सुभाष बेरा, डोथल आदि मौजूद रहे। (संवाद)े