फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुिलस ने बरामद की युवती, बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। करीब ढाई से साल से लापता युवती पुलिस को मिली है। युवती जिस युवक के साथ गई थी, उसी के साथ उसने शादी भी कर ली थी और अब वग गर्भवती भी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती जब गायब हुई थी, उस वक्त भी बालिग थी। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पिता ने 20 मई 2019 को थाने में तहरीर देकर एक युवक पर बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को सिरसाकलार कानपुर नगर के भींसी जरिगांव से युवती को तलाश लिया। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी और उससे शादी करके कानपुर में ही रहने लगी थी। पुलिस ने बताया कि महिला के शैक्षिक प्रमाण पत्र व स्कूल से जानकारी करने पर पता चला हैं कि युवती जब गायब हुई थी उस वक्त वह बालिग हो चुकी थी। -----
विज्ञापन

डीएनए रिपोर्ट से बंधी थी उम्मीद
अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ समय बाद यमुना में अज्ञात महिला का शव मिला था। इस पर लापता युवती के माता पिता ने शव बेटी का ही होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने डीेएनए जांच कराई थी। रिपोर्ट में साफ हुआ था कि शव लापता युवती का नहीं था। इसके बाद से ही परिजनों को उम्मीद बंधी हुई थी. इस कारण ही पुलिस भी जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें